हल्दी नाभि पर लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:56

नाभि में हल्दी लगाने के लाभ (turmeric on navel benefits) :-

1. इंफेक्शन से करे बचाव

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो, सर्दियों के मौसम में कई तरह की वायरल बीमारियां और सर्दी-जुकाम ठीक करने में आपकी मदद करता है। नाभि पर हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर लगाने पर बीमारियां दूर रहती है। इसके अलावा सर्दी-खांसी में भी जल्दी राहत मिलती है।

2. पाचन तंत्र में सहायक

पाचन तंत्र शरीर के सबसे जरूरी भागों में से एक है। अगर खाने का सही ढंग से पाचन न हो तो शरीर में कई बीमारियां हो सकती है और हम जानते हैं कि हल्दी में फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है। भोजन पचाने के लिए फाइबर एक जरूरी तत्व है। इसलिए पेट दर्द या अपच की स्थिति में आप नाभि पर हल्दी रखकर आराम कर सकते हैं।

3. पीरियड्स में दर्द से राहत

हम जानते हैं कि नाभि हमारे शरीर का मुख्य केंद्र होता है। कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द और पेट में ऐंठन की शिकायत होती है। ऐसे में आप अगर नाभि में हल्दी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और परेशानी में लाभ मिलेगा।

4. पेट में सूजन या घाव होने पर

अपच या कब्ज के कारण पेट में दर्द या सूजन की समस्या हो रही है तो आप नाभि पर हल्दी और नारियल का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपको सूजन में भी राहत मिलेगी। इसके अलावा नाभि में घाव होने पर भी आप हल्दी का लेप लगा सकते हैं।

5. इम्यूनिटी सिस्टम रखे मजबूत

हल्दी में कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो, रोगों से लड़कर आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इसके लिए आप रात में नाभि में हल्दी लगाकर सो सकते हैं। इसके अलावा हल्दी वजन कम करने में भी मदद करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info